मनोरंजन

पति अंगद के साथ हरमंदिर साहिब दर्शन करने पहुंची नेहा, e

Posted on

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी अक्सर एक-साथ घूमते नजर आते हैं। हाल ही में दोनों अमृतसर के गोल्डन टेंपल दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान की तस्वीरें नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।नेहा ने कैप्शन देते हुए लिखा- ‘कल का दिन आशीर्वादों से भरा हुआ था। प्यार और सकारात्मकता से भरपूर।एक इंटरव्यू में शादी के बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा था- करण जौहर वो पहले शख्स थे जिनको हमारी शादी के बारे में पता चला। मैंने करण से कहा कि मैं शादी कर सकती हूं और करण ने मुझसे कहा कि हां तुम्हें इसके लिए अब आगे बढ़ना चाहिए।बता दें कि नेहा और अंगद काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने दिल्ली एक गुरुद्वारे में सिक्ख रीति रिवाज के साथ 10 मई 2018 को शादी के फेरे लिए थे। हालांकि कुछ लोग इस शादी के साथ ऐसी अटकलें लगाने लगे कि शायद नेहा प्रेग्नेंट थीं जिस वजह से उनकी शादी जल्दबाजी में की गई।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO