ऊना
जिला में पंचायत उप-चुनाव का मतदान शांति पूर्वक सम्पन्न-डीसी
ऊना, जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि जिला में आज हुए पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनाव का मतदान शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया।
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खंड अंब के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटौहड खुर्द में प्रधान पद के लिए हुए उप-चुनाव में कुल 858 मतदाताओं में से 599 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया तथा मत प्रतिशतता 69.81 प्रतिशत रही। हरोली विकास खंड के तहत ग्राम पंचायत दुलैहड में उप-प्रधान के लिए हुए उप-चुनाव में कुल 2066 मतदाताओं में से 1330 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा मत प्रतिशतता 64.38 प्रतिशत रही। इसी विकास खंड मेें पंचायत समिति बढ़ेडा के वार्ड नम्बर-9 के लिए हुए उप-चुनाव में कुल 3914 मतदाताओं में से 2361 ने अपने वोट का इस्तेमाल किया तथा मत प्रतिशतता 60.32 प्रतिशत रही।
इसी तरह ऊना विकास खंड के अंतर्गत पंचायत समिति मलाहत वार्ड नम्बर-8 के लिए हुए उप-चुनाव में कुल 4505 मतदाताओं में से 2790 ने अपने वोट का इस्तेमाल किया तथा मत प्रतिशतता 62.06 प्रतिशत रही। जबकि बंगाणा विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौकी खास के वार्ड नम्बर-6 के लिए हुए उप-चुनाव में कुल 212 मतदाताओं में से 178 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा मत प्रतिशतता 83.96 प्रतिशत रही। इसी विकास खंड की ग्राम पंचायत बुढ़वार में उप-प्रधान पद के उप-चुनाव के लिए कुल 980 वोटरों में से 720 ने अपने वोट का इस्तेमाल किया तथा मत प्रतिशतता 73.47 प्रतिशत रही। जबकि ग्राम पंचायत परोईयां कलां में उप-प्रधान पद के लिए हुए उप-चुनाव में कुल 902 मतदाताओं में से 703 ने अपने वोट का इस्तेमाल किया तथा कुल मत प्रतिशतता 77.94 प्रतिशत रही। थानाकलां पंचायत के प्रधान पद के लिए हुए उप-चुनाव में कुल 1848 मतदाताओं में से 1184 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया तथा मत प्रतिशतता 64.07 प्रतिशत रही। उन्होने बताया कि प्रधान, उप-प्रधान तथा पंचायत सदस्यों के लिए हुए मतदान के मतों की गिनती मतदान के बाद की जाएगी जबकि पंचायत समिति के मतों की गिनती 30 जुलाई को की जाएगी।