खेल

डानिलोविच ने 17 साल की उम्र में जीता पहला WTA खिताब

Posted on

मास्कोः सर्बिया की ओल्गा डानिलोविच ने रूस की अनास्तासिया पोटापोवा (17 वर्ष) को हराकर यहां महज 17 साल की उम्र में डब्ल्यूटीए खिताब अपने नाम किया। विश्च रैंकिंग में 187वें स्थान पर काबिज इस खिलाड़ी ने अनास्तासिया को 7-5, 6-7, 6-4 से हराया। क्रोएशिया की ऐना कोनजुह के बाद 17 साल सात महीने की उम्र में वह खिताब जीतने वाली दूसरी सबसे युवा खिलाड़ी है। ऐना कोनजुह 2015 में नॉटिंघम में खिताब जीता था। जापान ओपन 2005 के बाद यह पहला मौका है जब फाइनल में पहुंचने वाले दोनों खिलाडिय़ों की उम्र 18 साल से कम है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO