मनोरंजन

गुपचुप तरीके से प्रियंका और निक ने की सगाई, अक्टूबर में होगी शादी!

Posted on

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का रिलेशनशिप अब अगले स्तर पर पहुंच चुका है. नई रिपोर्ट्स की मानें, तो निक और प्रियंका की सगाई हो चुकी है। पीपल डॉट कॉम की खबर के अनुसार प्रियंका के जन्मदिन पर निक ने एक सवाल के जवाब में इस बात का खुलासा किया। ये भी बताया जा रहा है कि निक ने इंगेजमेंट रिंग न्यूयॉर्क में टिफनी स्टोर से खरीदी थी। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा के 36वें जन्मदिन पर दोनों लंदन में सगाई कर चुके हैं। वेबसाइट के मुताबिक दो महीने तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद निक और प्रियंका ने सगाई की है। सूत्रों के मुताबिक निक इस सगाई से बेहद खुश थे। उनके परिवार और दोस्तों का कहना है कि उन्होंने इससे पहले निक को कभी इतना खुश और उत्साहित नहीं देखा। वह प्रियंका को लेकर काफी सीरियस हैं। अब जब से दोनों की सगाई की खबर सामने आई है, तब से ये भी कहा जा रहा है कि दोनों अक्टूबर में शादी करने वाले हैं। यही वजह है कि प्रियंका ने अली अब्बास जफर की भारत छोड़ दी है। अली ने खुद अपने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि की है। बता दें कि बीते साल प्रियंका और निक की मुलाकात मेट गाला के दौरान हुई थी। दोनों ने राल्फ लॉरेन की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थीं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO