खेल

मरे और अजारेंका को सिनसिनाटी ओपन के लिए वाइल्ड कार्ड

Posted on

सिनसिनाटीः पूर्व नंबर एक खिलाडिय़ों ब्रिटेन के एंडी मरे और बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को अगले महीने होने वाले सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के लिए वाइल्ड कार्ड प्रवेश दिया गया है। टूर्नामेंट आयोजकों ने यह जानकारी दी है। मरे इस महीने विंबलडन से यह कहते हुए हट गए थे कि उनका दायां कूल्हा अभी ग्रैंड स्लेम में खेलने लायक फिट नहीं हो पाया है। मरे ने इससे पहले जून में क्वींस क्लब में वापसी की थी जो उनका एक साल बाद पहला टूर्नामेंट था लेकिन वह क्वींस क्लब में पहले दौर में ही बाहर हो गए थे। दो बार की ग्रैंड स्लेम विजेता अजारेंका ने 2013 में सिनसिनाटी ओपन जीता था और वह महिला ड्रा में 2016 के बाद से पहली बार लौटेंगी। अजारेंका को अपने बेटे लियो की कस्टडी के लिए पिछले साल लंबी कानूनी लड़ाई लडऩी पड़ी थी। इन दोनों के अलावा 11 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए तीन पुरुष और चार महिला खिलाडिय़ों सहित सात खिलाडिय़ों को वाइल्ड कार्ड दिया जाएगा। इस टूर्नामेंट के दो सप्ताह बाद 27 अगस्त से साल का आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन शुरू होगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO