संसार

अमरीकी कांग्रेस की समिति ने तिब्बत पर महत्वपूर्ण विधेयक को किया पारित

Posted on

वाशिंगटनः अमरीकी कांग्रेस की एक प्रमुख समिति ने तिब्बत पर एक महत्वपूर्ण विधेयक को आम सहमति से पारित कर दिया जिसके तहत तिब्बत में घुसने का प्रयास करने वाले अमेरिकियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार के लिए जिम्मेदार चीनी अधिकारियों के अमेरिका प्रवेश पर रोक रहेगी। अमरीकी अधिकारियों , पत्रकारों और आम नागरिकों की तिब्बत के क्षेत्र में निर्बाध आवाजाही के प्रावधान वाला विधेयक ‘ द रेसिप्रोकल एक्सेस टू तिब्बत एक्ट ’ अब प्रतिनिधि सभा में जाएगा। चीन की सरकार लगातार अमेरिकियों को तिब्बत में प्रवेश करने से रोकती रही है। विधेयक में प्रस्ताव है कि अमेरिकियों को तिब्बत में उसी तरह प्रवेश मिलना चाहिए जिस तरह चीनी नागरिकों को अमेरिका में मिलता है। बुधवार को हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी ने इसे पारित किया था। समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस सदस्य बॉब गुडलाटे ने कहा कि इस विधेयक को पारित कराना सही कदम होगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO