संसार

अमरीका रेडियो स्टेशन की करतूत, पहले सिख-अमरीकी अटॉर्नी जनरल पर की नस्ली टिप्पणी

Posted on

न्यूयॉर्कः अमरीका के पहले सिख अमरीकी अटॉर्नी जनरल गुरबीर ग्रेवाल को दो रेडियो प्रस्तोताओं द्वारा नस्ली टिप्पणी का शिकार होना पड़ा जिन्होंने कार्यक्रम में बार-बार उन्हें ‘पगड़ीधारी व्यक्ति कहा। इसकी राजनेताओं और दूसरे नागरिकों ने काफी आलोचना की है। एनजे 101.5 एफएम पर ‘डेनिस एंड जुडी शो प्रस्तुत करने वाले डेनिस मॉलॉय और जुडी फ्रेंको ने मारिजुआना से जुड़े मामले पर अभियोजन निलंबित करने के ग्रेवाल के फैसले पर कार्यक्रम के दौरान चर्चा करते हुए उन्हें ‘पगड़ीधारी व्यक्ति के तौर संबोधित किया। मॉलॉय ने कहा, ”आप अटॉर्नी जनरल को जानते हैं? मैं उनका नाम कभी पता नहीं करूंगा। मैं सिर्फ उन्हें पगड़ी पहना हुआ व्यक्ति कहूंगा। फ्रेंको ने बार-बार गाना गाने के अंदाज में इस शब्द का इस्तेमाल किया। मॉलॉय ने कहा कि अगर आप इससे आहत होते हैं तो आप पगड़ी मत पहिनए। ग्रेवाल (44) ने हालांकि इस पर कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि वह न्यूजर्सी के 61वें अटॉर्नी जनरल हैं।उन्होंने ट्वीट किया, ”मैं एक सिख अमेरिकी हूं। मेरी तीन बेटियां हैं। और कल, मैंने उनसे कहा कि रेडियो बंद कर दो। ग्रेवाल ने अपने निजी ट्विटर अकांउट पर लिखा, ”यह पहला अनादर नहीं है जिसका मैंने सामना किया है और यह संभवत: आखिरी भी नहीं होगा। कई बार मैं अकेले इसे सहता हूं। कल पूरे न्यूजर्सी ने इसे सुना। समय है कि अब संकीर्ण असहिष्णुता को समाप्त किया जाए। रेडियो स्टेशन ने बाद में ट्वीट करके कहा कि वह प्रसारण के दौरान मॉलॉय और फ्रेंको की ‘अपमानजनक टिप्पणियों से वाकिफ है। रेडियो स्टेशन ने कहा कि हमने तत्काल कार्रवाई की है और अगले नोटिस तक उनके कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर रोक लगा दी है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO