जम्मू और कश्मीर

अमरनाथ यात्रा पर बड़े हमले का खतरा, अलर्ट पर सुरक्षा बल

Posted on

नई दिल्ली: आतंकी गुट अमरनाथ यात्रा पर बड़े हमले की फिराक में हैं। खुफिया एजैंसी के हवाले से खबर मिली है कि आतंकी तीर्थयात्रियों पर अचानक हमला कर सकते हैं। सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं। अमरनाथ यात्रा रूट के अलावा सुरक्षा बलों का काफिला भी आतंकियों के निशाने पर है। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, 16 और 17 जुलाई को आतंकी कमांडर खुद यात्रा रूट से सटे इलाके में रैकी करने पहुंचे थे।खुफिया एजैंसियों का मानना है कि आतंकी गुट बार-बार यात्रा रूट के नजदीक रैकी के लिए पहुंच रहे हैं। इन सभी आतंकियों की मंशा अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की है। साफ है कि साजिश गहरी है इसलिए यात्रा रूट में लगे सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO