मनोरंजन

मिस वल्र्ड मानुषी छिल्लर लंदन में मना रही है छुट्टियां

Posted on

मुंबईमिस वल्र्ड मानुषी छिल्लर इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान की तस्वीरें वह अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर शेयर कर रही हैं। तस्वीर में वह व्हाइट कलर की वन पीस ड्रेस के साथ खुले बालों और हाई हील्स पहने नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। फैंस इन तस्वीरों पर लाइक के साथ-साथ कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। मानुषी की इन अदाओं को देखने के बाद फैंस का मानना है कि वो हॉटनैस और क्यूटनैस का कॉम्बो हैं। मानुषी सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। कुछ समय पहले ही मानुषी ने रणवीर सिंह के साथ एक ब्रांड का विज्ञापन शूट किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। मिस इंडिया बनने के बाद से ही मानुषी अपने फैशन स्टेटमैंट को लेकर काफी लाइमलाइट में आ गई थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO