संसार

अफगानिस्तानः आत्मघाती हमले में पांच लोगों की मौत

Posted on

काबुलः अफगान खुफिया विभाग के कर्मचारियों के काफिले को निशाना बनाकर किये गये एक आत्मघाती हमले में कम से कम पांच लोग मारे गये हैं जबकि छह लोग घायल हो गये हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।  नेशनल डायरेक्टरेट ऑफ सिक्योरिटी (एनडीएस) पर हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है।  पुलिस प्रवक्ता हशमत स्टानिकजई ने बताया कि यह घटना सुबह पांच बजे (स्थानीय समयानुसार) की है।  उन्होंने बताया कि मारे गये ज्यादातर लोग एनडीएस के अधिकारी थे।   आत्मघाती हमले में एनडीएस के चार सदस्य और एक असैन्य नागरिक की मौत हुई है जबकि एनडीएस के पांच और एक असैन्य नागरिक घायल हुए हैं स्टानिकजई ने बताया कि इसकी आशंका सबसे ज्यादा है कि हमलावर विस्फोटक से लदा वाहन चला रहा था। गौरतलब है कि हमले से महज दो दिन पहले काबुल के एक आवासीय इलाके में पांच रॉकेट दागे गये थे। हमले में कम से कम तीन लोग घायल हुये थे। इस हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO