भारत

राफेल समझौते की गोपनीयता को लेकर मोर्चा निकालेगी कांग्रेस

Posted on

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार द्वारा खरीदे गए राफेल विमान की कीमतों का खुलासा नहीं करने के खिलाफ कांग्रेस 30 जुलाई को मार्च निकालेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार को बताया कि यह मार्च उन्हीं विरोध प्रदर्शनों का हिस्सा होगा जिन्हें कांग्रेस देशभर में आयोजित करने की योजना बना रही है। यह मोर्चा फैशन स्ट्रीट से निकाला जाएगा और दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान जाकर खत्म होगा। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि सत्तारूढ़ राजग सरकार इन लड़ाकू विमानों को फ्रांस से उन कीमतों के मुकाबले बहुत ज्यादा’ कीमतों पर खरीद रही है जो कभी कांग्रेस नीत पूर्व संप्रग सरकार ने तय की थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO