भारत

सदी का सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण आज, दोपहर बाद बंद हो जाएंगे देश के सभी बड़े मंदिर

Posted on

कोलकाता: पश्चिम बंगाल स्काई वॉचर्स एसोसिएशन ने कहा है कि भारत में 27 जुलाई को 21वीं शताब्दी का 103 मिनट तक होने वाला सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।एसोसिएशन के सचिव देबाशीष सरकार ने कहा, ‘‘चंद्र ग्रहण 5 ग्रहों बुध, शुक्र, बृहस्पति, शनि और मंगल के साथ बड़ा चक्कर लगाएगा। जनवरी के बाद, यह ग्रहण साल 2018 का दूसरा बड़ा चंद्र ग्रहण होगा। इसके अलावा, 27 से 31 जुलाई के दौरान मंगल ग्रह पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा। भारत में पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा। देशभर के कई इलाके में पूर्ण चंद्रग्रहण को देखने के लिए कई तरह के इंतजाम किए गए हैं। चंद्रग्रहण के कारण ही देशभर के कई बड़े मंदिर दोपहर बाद ही बंद हो जाएंगे। हरिद्वार, वाराणसी और इलाहाबाद में हर शाम होने वाली गंगा आरती भी दोपहर को होगी। चंद्रग्रहण के कारण ही दोपहर एक बजे गंगा आरती का विशेष आयोजन किया जाएगा। देश के कई बड़े मंदिरों में दोपहर दो बजे के बाद दर्शन नहीं हो पाएंगे।आकाश में एक रेखा में चमकीले ग्रह, शुक्र, बृहस्पति, शनि, मंगल, एक बड़े घेरे में दिखाई देंगे। सूरज ढलने के ठीक बाद बुध पश्चिम में दिखाई देगा। पश्चिम में शुक्र को देखा जा सकेगा। मध्य आकाश में शनि के बाद बृहस्पति दिखाई देगा। मंगल ग्रह लाल रंग के साथ पूर्वी आकाश में दिखाई देगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO