संसार

चीन के रक्षा मंत्री ने भारत दौरे का न्यौता किया स्वीकार

Posted on

बीजिंगः चीन के रक्षा मंत्री वी फेंगे ने भारत दौरे का न्यौता स्वीकार कर लिया है और वह इस वर्ष के अंत तक पड़ोसी देश का भ्रमण करने की योजना बना रहे हैं। चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रेन गौकियांग ने मासिक मीडिया ब्रीङ्क्षफग में बताया कि दोनों देश वी फेंगे के दौरे के संबंध में संपर्क बनाये हुए हैं। हालांकि इस बारे में अधिक ब्यौरा नहीं दिया। रेन ने कहा कि चीन की पश्चिमी सैन्य क्षेत्र के उप कमांडर मेजर जनरल लियू शियाओयू ने दो से छह जुलाई के बीच भारत का दौरा किया था और वहां के सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने कहा कि मेजर जनरल लियू के दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच‘फ्रंट लाइन रिस्क मैनेजमेंट’को सुधारने पर व्यापक सहमति बनी थी। इसके साथ दोनों देशों ने सीमा पर शांति और स्थिरता बनाये रखने की जरूरत पर बल दिया। दोनों पड़ोसी देशों ने संपर्क बढ़ाने की भी आवश्यकता जताई थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO