खेल

रामकुमार आैर पेस अटलांटा ओपन से बाहर

Posted on

नई दिल्लीः हाल आफ फेम ओपन में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के रामकुमार रामनाथन एटीपी अटलांटा ओपन एकल के पहले दौर से बाहर हो गए जबकि अनुभवी लिएंडर पेस को भी इस 748450 डालर हार्ड कोर्ट प्रतियोगिता के युगल में हार का सामना करना पड़ा। पिछले हफ्ते न्यूपोर्ट प्रतियोगिता में उप विजेता रहे रामकुमार को अमेरिका के दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज के खिलाफ 4-6 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। प्रजनेश गुणेश्वरन पहले ही स्लोवाकिया के लुकास लेको के खिलाफ शिकस्त के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं जिससे एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। युगल में पेस और अमेरिका के उनके जोड़ीदार जेम्स केरेटानी को भी पहले दौर में माइक ब्रायन और फ्रांसिस तियाफोइ के खिलाफ 5-7 1-6 से हार झेलनी पड़ी।पूरव राजा और केन स्कुप्स्की की जोड़ी हालांकि रिकार्डस बेरानकिस और मालेक जजीरी की जोड़ी को 6-4 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। दिविज शरण और आर्तेम सिताक की शीर्ष वरीय जोड़ी को रोमेन आॢनयोडो और जेरेमी चार्डी के खिलाफ खेलना है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO