पंजाब

पर्चा दर्ज होने पर तुरंत मिलेगी शिकायतकर्ता को एस.एम.एस के द्वारा सूचना -डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा

Posted on

पंजाब पुलिस द्वारा नागरिकों की सेवा के लिए एस.एम.एस. अलर्ट सेवा की शुरूआत
चंडीगढ़,
पंजाब पुलिस द्वारा ई -इनीशिएटिव प्रोग्राम के अंतर्गत राज्य के निवासियों को बेहतर सेवाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से एक निवेकली पहल करते हुए डी.जी.पी. श्री सुरेश अरोड़ा ने क्रायम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नैटवर्क और प्रणाली (सी.सी.टी.एन.एस.) पर आधारित शिकायतकत्र्ताओं के लिए एस.एम.एस. अलर्ट सेवा की शुरुआत की जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और कुशलता लाई जा सके। पंजाब पुलिस हैडक्वाटर में एस.एम.एस. सेवा को लांच करते हुए श्री अरोड़ा ने कहा कि अब शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज करवाई एफ.आई.आर. और उस शिकायत की जांच कर रहे अधिकारी संबंधी उसे अपने मोबायल फ़ोन पर ही एस.एम.एस. संदेश पहुँच जायेगा।  इस संबंधी और अधिक ज्यादा जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अब नागरिक अपनी एफ.आई.आर. की नकल पंजाब पुलिस की वैबसाईट से भी डाउनलोड कर सकते हैं। डी.जी.पी. ने कहा कि दोषी को गिरफ़्तार करने, जांच अधिकारी बदलने और अदालत में चालान जमा करवाने, या अंतिम रिपोर्ट की स्थिति संबधी एस.एम.एस. के द्वारा संदेश चला जायेगा। उन्होंने बताया कि जो भी नागरिक इस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं, वह एफ.आई.आर. दर्ज करवाते समय अपना मोबाईल नंबर ज़रूर अपडेट करें  इस मौके पर उपस्थित उच्च पुलिस अधिकारियों में डी.जी.पी आई.टी. एंड टी श्री वी.के. भावड़ा, डी.जी.पी. कानून और व्यवस्था श्री एच.एस.ढिल्लों, डी.जी.पी. ख़ुफिय़ा श्री दिनकर गुप्ता, डी.जी.पी. प्रशासन श्री एम.के तिवाड़ी, डायरैक्टर ब्यूरो ऑफ इंवैस्टीगेशन श्री प्रबोध कुमार, समूह ए.डी.जी.पी. और आई आई.टी. एंड टी विंग के उच्च अधिकारी और टी.सी.एस.लिम. के प्रतिनिधि भी शामिल थे।
Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO