संसार

पाकिस्तान चुनाव: वोटों की गिनती जारी, इमरान खान की पार्टी सबसे आगे

Posted on

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आम चुनाव में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ अन्य दलों की तुलना में काफ़ी आगे चल रही है और उसे 112 सीटों पर बढ़त हासिल है।जियो टीवी के अनुसार 272 सीटों पर हुए चुनावों में से 263 के रुझान मिले हैं जिसमें इमरान की पार्टी PTI भ्रष्टाचार मामले में जेल की सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज से काफी आगे निकल गई है। नवाज की पार्टी को 70 सीटों पर बढ़त है। पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी  42 पर आगे है। 54 सीटों पर निर्दलीय और मुत्ताहिदा मजलिस ए अमल को बढ़त है। इमरान खान मियांवली में बढ़त बनाए हुए हैं। PPP के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी लरकाना में आगे चल रहे हैं। PPP की नफीसा शाह खैरपुर में और खुर्शीद शाह सुक्कूर में आगे हैं। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चला। मतदान से जुड़ी हिंसा और क्वेटा में मतदान केंद्र के बाहर हुए विस्फोट में 35 लोगों की मौत हुई। इनमें से 31 लोगों की मौत क्वेटा विस्फोट में हुई। विस्फोट में कई अन्य घायल भी हुए।उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में कुल चार प्रांत हैं। पंजाब, बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और सिंध। इन चारों प्रांतों में चुनाव हो रहे हैं। नेशनल असेंबली में 272 खुली और 70 आरक्षित सीटें हैं। चुनाव सिर्फ खुली यानी प्रत्यक्ष सीटों के लिए हो रहा है। इस चुनाव में एक अन्य दल भी जोर-आजमाइश कर रहा है। इस पार्टी का नाम है मुत्तहिदा म‍जलिस-ए-अमल ।नेशनल असेंबली की 272 और चार प्रांतीय विधानसभाओं की 577 सीटों के लिए मतदान हुआ है। कुल 10 करोड़ 59 लाख 55 हजार 409 मतदाता हैं जिनमें से 59224263 पुरुष और 46731146 महिला मतदाता हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला PTI और PML-N के बीच माना जा रहा है। वैसे कुल 30 राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO