मनोरंजन

इस बार BIGG BOSS में नजर आएंगे गे और लेस्बियन कपल !

Posted on

सलमान भाई एक बार फिर जोरदार मसाला लेकर छोटे पर्दे पर लौटने वाले हैं. जी हां बिल्कुल ठीक समझे जल्द उनके शो ‘बिग बॉस’ की शुरुआत होने वाली है. खास बात ये है कि इस बार ये एक अलग थीम लेकर आ रहा हैं.बिग बॉस के प्रीमियर की बात करें तो यह 16 सितंबर को होगा. शो को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है. इस बार ये शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ से पहले ऑन एयर किया जाएगा. हालांकि ‘खतरों के खिलाड़ी’ की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. शो की थीम के बारे में बात करें तो जैसा कि आप जानते हैं इस बार जोड़ी थीम है. सुनने में आया है कि जोड़ी के तौर पर गे और लेस्बियन कपल्स को भी शॉर्टलिस्ट किया गया है. इसके अलावा एक एडल्ट स्टार की भी तलाश की जा रही है. बिग बॉस में एडल्ट स्टार की एंट्री पहले भी हो चुकी है. बॉलीवुड को सनी लियोनी जैसा खूबसूरत तोफहा देने वाला शो ‘बिग बॉस’ ही था. इस बार खबर है कि शांति डायनामाइट इस शो में शामिल हो सकती हैं. एक चीज जो पुरानी रहेगी वो है कि इस बार भी शो में सेलेब्स और आम आदमी का कॉकटेल रहेगा. मतलब एक बार फिर आपको वही गुटबाजी और धीरे-धीरे दोस्ती में बदलते झगड़े देखने को मिलेंगे. 12वें सीजन में दीपिका सिंह, देवोलीना भट्टाचार्या, रित्विक धंजानी और आशा नेगी जैसे सेलेब्ल के शामिल होने की चर्चा है.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO