भारत

उत्तराखंड में फंसे मानसरोवर तीर्थयात्रियों को बचाया गया

Posted on

नई दिल्ली: उत्तराखंड के गुंजी में कैलाश मानसरोवर के फंसे सभी तीर्थयात्रियों को निकाल लिया गया है और उन्हें भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों से पिथौरागढ़ लाया गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को ट्वीट कर बताया था कि खराब मौसम के कारण उत्तराखंड में 115 तीर्थयात्री फंस गए हैं। सुषमा स्वराज ने आज कहा , ‘‘ मुझे आपको सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि गुंजी (उत्तराखंड) में फंसे कैलाश मानसरोवर यात्रियों को निकाल लिया गया है और उन्हें वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से पिथौरागढ़ लाया गया है। इसके साथ ही यात्रियों की सामान्य आवाजाही फिर से शुरू हो गई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO