क्रिकेट

सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले झारखंड के पहले शख्स बने धोनी, किया करोड़ों का भुगतान

Posted on

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले झारखंड के पहले शख्स बन गए हैं। धोनी ने 12.17 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। साल 2016-17 में धोनी ने 10.93 करोड़ रुपए टैक्स जमा किया था। धोनी 2013-14 में भी इस क्षेत्र से सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले शख्स थे। इसकी जानकारी रांची स्थित आयकर भवन में आयोजित एक प्रेस वार्ता में प्रधान आयकर आयुक्त वी महालिंगम ने दी।

राज्य में इस साल 2217 करोड़ मिला आयकर
महालिंगम ने बताया कि आयकर विभाग 24 जुलाई को आयकर दिवस के रूप में मना रहा है। देश में 2017-18 में 10 लाख करोड़ से अधिक टैक्स मिले हैं। झारखंड में 2217 करोड़ रुपये आयकर मिला है। 2018-19 में कर का लक्ष्य 2560 करोड़ है। देश में इस वित्तीय वर्ष में 1.25 करोड़ नए करदाता को जोड़ने का लक्ष्य है। राज्य में 10 लाख नए करदाता जोड़ने का लक्ष्य है।

31 जुलाई है रिर्टन दाखिल करने की आखिरी तारीख
वहीं निर्धारित समय सीमा के अंदर आयकर रिटर्न दाखिल नहीं करने वालों पर इस बार काफी सख्त बरती जा रही है। 31 जुलाई तक आयकर रिटर्न दाखिल नहीं करने की स्थिति में एेसे आयकर दाताओं को पांच हजार फाइन देकर 31 दिसम्बर तक आयकर जमा कराने होंगे। वहीं 31 दिसम्बर के बाद जमा कराने वालों को 10 हजार रुपए का जुर्माना भरना होगा।

फोब्स के मुताबिक 8वें स्थान पर धोनी
दूसरी तरफ फोब्स के मुताबिक सबसे ज्यादा कमाई के मामले में धोनी तीसरे नंबर पर आते हैं। पहले नंबर पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं। वहीं अगर साल 2017 में सबसे ज्यादा कमाई वाले सिलेब्रिटीस्ज की लिस्ट देखी  जाए तो धोनी का नाम इस लिस्ट में आठवें नंबर पर आता है। साल 2017 में धोनी ने SEVEN नाम का एक अपना ब्रैंड लॉन्च किया था। साथ ही इंडियन सुपर लीग की टीम चेन्नईन एफसी फुटबॉल फ्रैंचाइज के को-ओनर भी हैं। हॉकी इंडिया लीग रांची रेय्ज के संयुक्त मालिक भी हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO