संसार

ग्रीस में भीषण आग, 20 की मौत

Posted on

ग्रीस में पूर्वी एथेन्स के रफीना के जंगलों में लगी भीषण आग ने 20 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग की चपेट में रफीना क्षेत्र में पड़ने वाले कई घर और स्कूल चपेट में आ गए है। ग्रीस में रफीना के जंगलों में कल लगी आग से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 50 लोग आग से झुलस गए है। इस आग की चपेट में रफीना क्षेत्र में पड़ने वाले कई घर और स्कूल चपेट में आ गए है। आग इतनी भीषण थी कि अग्निशमक दल अभी तक इसको काबू में नहीं कर पाए हैं। इस भयावह हादसे के चलते ग्रीस के प्रधानमन्त्री एलक्सिस सिप्रास बोसनिया का अपना दौरा बीच में छोडकर स्वदेश वापस आ गए है। स्वदेश वापसी के तुरंत बाद सिप्रास एथेन्स स्थित अग्निशमक मुख्यालय पहुंचे और आग को काबू करने में लगे दमकल सदस्यों के साथ आपातकालीन बैठक की। इस आग में जहां कई घर जलकर राख हो गए है वहीं परिवहन प्रभावित हुआ है और स्थानीय लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO