संसार

चीन में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

Posted on

चीन के मौसम विभाग ने शंघाई में तूफान ‘एम्पिल’ के दस्तक देने के बाद तूफानी बारिश के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) ने बयान में कहा कि गुआंगशी, गुआंग्डोंग, हेनान, जियांग्सु और शेडोंग में रविवार दोपहर से भारी बारिश हो रही है। चीन के शंघाई और उसके आस-पास के इलाकों में आए भीषण तूफान एम्पिल ने कल कहर बरपाया। तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने से सड़क और रेल यातायात के साथ ही समुद्री परिवहन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम खराब हो जाने से शंघाई के दो हवाई अड्डों से करीब छह सौ से ज्‍यादा उडाने रद्द कर दी गईं और रेल सेवा भी प्रभावित हुई। चीन के राष्‍ट्रीय मौसम विभाग के अनुसार तूफान 28 मीटर प्रति सेकेंड की तेज रफ्तार हवाओं के साथ सबसे पहले शंघाई के चोंगमिंग द्वीप से टकराया। तूफान के खतरे को देखते हुए शंघाई के तटवर्ती इलाकों से करीब 2 लाख लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचा दिया गया है। चीन की सबसे ऊंची इमारत मानी जाने वाली शंघाई टावर पर पर्यटकों की आवाजाही रोक दी गई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO