भारत

भीड़ हत्या की घटनाओं के लिए भाजपा जिम्मेदार: ममता

Posted on

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश में पीट – पीट कर हत्या की घटनाओं में बढ़ोतरी के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि केवल निंदा करने के बजाय भाजपा को अपने नेताओं को नियंत्रित करना चाहिए। उन्होंने राज्य सचिवालय में मीडिया से कहा, ‘‘ राजनाथ जी (केन्द्रीय गृह मंत्री) ने संसद में घटना की निंदा की। लेकिन निंदा करने के बजाय वे ऊपर से लेकर नीचे तक अपने नेताओं को नियंत्रित क्यों नहीं कर रहे हैं। ’’ उन्होंने कहा , ‘‘ यह केवल उनके नफरत भरे अभियान के कारण हुआ है कि इतने सारे लोग मारे (पीट – पीट कर हत्या की घटनाओं में) गए हैं। इसकी शुरूआत घर से होनी चाहिए। ’

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO