व्यापार

गवर्नैंस इंडैक्स में केरल टॉप पर, बिहार सबसे नीचे

Posted on

बेंगलूर: देश में सबसे बेहतर तरीके से शासित राज्यों की सूची में केरल ने टॉप किया है। थिंक टैंक पब्लिक अफेयर्स सैंटर (पी.ए.सी.) द्वारा जारी पब्लिक अफेयर इंडैक्स 2018 में केरल सबसे ऊपर तथा बिहार सबसे निचले स्थान पर है।  बेंगलूर स्थित पी.ए.सी. ने कहा कि केरल ने लगातार तीसरे वर्ष सबसे बेहतर तरीके से शासित राज्यों की सूची में टॉप किया है। इसमें केरल के बाद तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और गुजरात सूची में क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। वहीं मध्य प्रदेश, झारखंड तथा बिहार सबसे निचले पायदानों पर हैं।
पी.ए.सी. के चेयरमैन के. कस्तूरीरंगन ने कहा कि देश की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए विकास संबंधी चुनौतियों का समाधान करना जरूरी है। इस लिस्ट में इंफ्रास्ट्रक्चर, मानव विकास को सपोर्ट, सामाजिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, महिलाओं-बच्चों की स्थिति का आकलन किया जाता है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO