भारत

उपराष्ट्रपति की शासन को जन-आधारित बनाने की अपील

Posted on

उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने युवा अधिकारियों से गरीब तबके तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का किया आह्वान। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति ने की शासन को जन- आधारित बनाने की अपील। उपराष्ट्रपति एम. वेकैंया नायडू ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के युवा अधिकारियों से गरीब तबके तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया है। कल नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में नायडू ने कहा कि जन योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करना सरकारी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रवाद का अर्थ सभी को साथ लेकर चलना है। कार्यक्रम का आयोजन समाज में शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए जन कल्याण शिक्षा समिति द्वारा संकल्प योजना के तहत किया गया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO