मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर निक ने हेटर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब

Posted on

मुंबई – बालीवुड और हाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने रिलेशनशिप के लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही निक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका की तस्वीर और कैप्शन के साथ कुछ एेसा लिखा जिस वजह से दोनों एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।
प्रियंका ने अपना 36वां जन्मदिन निक के साथ मनाया है। निक के इंस्टा स्टोरी पर शेयर की इस तस्वीर में निक आगे की तरफ जाते हुए दिख रहे हैं जबकि उनके पीछे प्रियंका अपनी किसी दोस्त के साथ है जो पलट कर कैमरे में पोज दे रही है। इस पोस्ट पर निक ने लिखा है, ‘हेटर्स को ऐसे ब्लॉक कर रहे है।’ इस पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।निक की इंस्टाग्राम स्टोरी की बात करें तो इसे देखने के बाद एेसा लग रहा है कि दोनों अपने रिश्ते को नई ऊंचाइयां देने की कोशिश में हैं, लेकिन कुछ लोगों को इन दोनों का यह रिश्ता पसंद नहीं आ रहा।बता दें कि निक जोनस एक अमेरिकी सिंगर हैं और वो प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। लेकिन इन दोनों को साथ में देखने के बाद इसका एहसास नहीं होता हैं।प्रियंका चोपड़ा फिल्म भारत से बॉलीवुड में कमबैक कर रही है। फिल्म में प्रियंका और सलमान खान की जोड़ी नजर आएगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO