खेल

महिला हॉकी विश्वकप का आज से होगा लंदन में आगाज़

Posted on

महिला हॉकी विश्वकप का आज से होगा लंदन में आगाज़, पहले मैच में भारत का मुकाबला मेजबान इंग्लैंड से।

आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम महिला हॉकी विश्व कप के पहले मैच में आज ओलंपिक चैम्पियन मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। भारत पूल-बी में 26 जुलाई को आयरलैंड से और 29 जुलाई को दुनिया की सातवें नंबर की टीम अमेरिका से खेलेगा।

सभी भारतीय हॉकी फैंस की नजरें भारतीय महिला हॉकी टीम पर टिकी होंगी। इस टूर्नामेंट से पहले भारतीय कप्तान रानी ने कहा है कि दबाव उनकी टीम पर नहीं बल्कि इंग्लैंड पर होगा क्योकि इंग्लैंड की टीम अपनी सरज़मीं पर खेल रही है। गौरतलब है कि राष्ट्रमंडल खेलों के ग्रुप चरण में भारतीय टीम ने इंग्लिश टीम को शिकस्त दी थी।

भारतीय महिला हॉ़की टीम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 1974 में रहा था जब टीम चौथे स्थान पर रही थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO