क्रिकेट

कोहली पर मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया: कमिंस

Posted on

मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने भारतीय कप्तान विराट कोहली पर दिए बयान पर सफाई देते हुऐ कहा कि वह निशाना बनाने की जगह उनकी तारीफ कर रहे थे। कमिंस के हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था, ‘‘मेरी साहसिक और बेबाक भविष्यवाणी है, मुझे लगता है कि विराट कोहली शतक नहीं लगा पाएंगे और हम उन्हें यहां हराएंगे।’’ क्रिकेट की दुनिया में इसे कमिंस की कोहली को चुनौती के तौर पर देखा गया। कमिंस ने कहा, ‘‘कोहली पर मेरे बयान पर मिली प्रतिक्रिया से मैं आश्चर्यचकित हूं।’’ एक बयान में कमिंस ने साफ किया, ‘‘मेरे बयान को जिस तरह पेश किया गया , मैंने बिल्कुल उसका उलटा बोलने की कोशिश कर रहा था। मैं उनकी सराहना करने की प्रयास कर रहा था। मैं कहना चाह रहा था कि यह मेरी ख्वाहिश है कि कोहली आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शतक नहीं बना पाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोहली टीम के अहम खिलाड़ी और शानदार बल्लेबाज है, अगर वह रन नहीं बनाएंगे तो यह हमें जीत दर्ज करने में मदद मिलेगी। मैंने ऐसा कभी नहीं कहा कि वह अच्छे खिलाड़ी नहीं है।’’ कमिंस ने कहा कि उनसे भारतीय के दौरे के बारे में पूछा गया था जिस पर मैंने कहा था, ‘‘मैं चाहूंगा कि कोहली शतक नहीं बनाए क्योंकि वह बहुत अच्छे खिलाड़ी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस बात की संभावना है कि वह हमारे खिलाफ शतक लगाएंगे और हम उन्हें रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।’’

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO