खेल

पेस ने टूर पर लौटने के बाद पहला मैच जीता

Posted on

नई दिल्लीः पूरे ग्रासकोर्ट और क्लेकोर्ट सत्र से बाहर रहे भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने वापसी करते हुए अमेरिका के जैमी सेरेतानी के साथ न्यूपोर्ट में एटीपी हाल आफ फेम ओपन में पहला मैच जीता। फरवरी में डेविस कप में सबसे ज्यादा युगल मुकाबले जीतने का रिकार्ड बनाने के बाद पेस अपना पहला मैच खेल रहे थे। उन्होंने और सेरेतानी ने ल्यूक बामब्रिज और जानी ओमारा को 6 .4, 6 . 3 से हराया। अब वह जीवन नेदुंचेझियान और आस्टिन क्राइसेक से खेलेंगे जिन्होंने शीर्ष वरीयता प्राप्त निकोलस मोनरो और जान पैट्रिक स्मिथ को 5 . 7, 6 . 1, 10 . 8 से मात दी। दिविज शरण और जैकसन विथ्रो भी मार्टिन रेडलिकी और इवान झू को 6 .3, 6.3 से हराकर अगले दौर में पहुंच गए। तीसरी वरीयता प्राप्त पूरव राजा और केन स्कूपस्की ने रूबेन बी और डेनिस कुडला बो 7 .5, 6 . 4 से हराकर अंतिम आठमें जगह बनाई।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO