खेल

जीतू राय सहित 4 निशानेबाज खराब फॉर्म के कारण टॉप्स से हुए बाहर

Posted on

शीर्ष भारतीय निशानेबाज़ जीतू राय और तीन अन्य निशानेबाज़ों को उनके हालिया ख़राब फॉर्म को देखते हुए टारगेट ओलिंपिक पोडियम स्कीम से बाहर कर दिया गया है। जीतू राय को ख़राब फॉर्म के चलते एशियाई खेलों की भारतीय निशानेबाज़ी टीम में भी जगह नहीं मिल पाई। यहीं नहीं ट्रैक एंड फील्ड के तीन एथलीटों को भी ख़राब फॉर्म के चलते इस स्कीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।गौरतलब है कि जीतू राय ने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में 10मी.एयर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया था लेकिन इसके बाद से उनका फॉर्म ख़राब होता चला गया जिसके चलते उन्हे एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय निशानेबाज़ी टीम में भी जगह नहीं मिल पाई।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO