ऊना

उपायुक्त ने किया चार पटवार सर्कलों का औचक निरीक्षण

ऊना, उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने आज जिला के चार पटवार सर्कलों पंजावर एक, पंजावर-दो, भडियारा तथा जाडला कोयडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस संबंध उपायुक्त ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान पटवार सर्कल पंजावर एक व दो में पटवार कार्यालयों में ताले पाए गए। उन्होने कहा कि सबंधित पटवार सर्कलों में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। साथ ही बताया कि पंजावर पटवार सर्कल-दो में कार्यालय के बाहर किसी भी प्रकार लिखा हुआ भी नहीं पाया गया जिससे कर्मचारी का कार्यालय में अनुपस्थित होने के कारण का पता चल सके। उन्होनेे जिला की आम जनता से भी आहवान किया है कि यदि उनके क्षेत्र में कर्मचारियों से संबंधित कार्यालयों में अनुपस्थिति पाई जाती है तो इस बारे जिला प्रशासन को अपनी शिकायत कर सकते हैं। उन्होने कहा कि लोगों को घर-द्वार के समीप बेहतरीन राजस्व सेवाएं मिले तथा कर्मचारी लगातार कार्यालयों में उपस्थित रहें ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पडे। उन्होने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे ताकि आम लोगों को कर्मचारियों के कारण अनावश्यक परेशानी न झेलनी पडे।  इस दौरान उनके साथ जिला राजस्व अधिकारी विद्या धर नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 × 1 =

To Top